छिबरामऊ (कन्नौज)। क्षेत्र के ग्राम रामखेड़ा में शुक्रवार को


छिबरामऊ (कन्नौज)। क्षेत्र के ग्राम रामखेड़ा में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू) की किसान समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए संगठन ने उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में बिना सहमति स्मार्ट मीटर लगाए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठा। किसानों ने आरोप लगाया कि मीटर लगाने वाला स्टाफ दबाव बनाकर कार्य कर रहा है और अभद्र व्यवहार भी किया जा रहा है। साथ ही खाद की बढ़ती कीमतों को लेकर भी किसानों ने नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि किसानों के साथ भेदभाव करने वाले विभागों के खिलाफ संगठन सख्त कार्रवाई करेगा।
किसानों ने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ धरातल पर नहीं मिल रहा है और उन्हें दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जहां अधिकारियों का रवैया असहयोगी रहता है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 अप्रैल को कानपुर में केडीए के विरोध में आयोजित महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान पहुंचकर एकजुटता दिखाएंगे।कार्यक्रम ग्राम अध्यक्ष हिमांशु यादव के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमन यादव, मंडल अध्यक्ष अमित कुमार राजपूत, शिवम मिश्रा, अर्शद खान, अयूब, नरेंद्र शाक्य समेत कई पदाधिकारी व करीब चार दर्जन किसान मौजूद रहे।वक्ताओं ने कहा कि भाकियू (भानू) किसानों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।