मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में चौपाल, महिलाओं को किया जागरूक।
कन्नौज।महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण)” के तहत
कन्नौज। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, छिबरामऊ का निरीक्षण कर
छिबरामऊ अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश
कन्नौज। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, छिबरामऊ का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। उन्होंने मरीजों को बेहतर व समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान डीएम ने पर्चा व टोकन काउंटर पर भीड़ को देखते हुए मैनपावर बढ़ाने और काउंटर का विस्तार करने को कहा। साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया व समय-सारणी की जानकारी के लिए स्पष्ट डिस्प्ले बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्त्री रोग व शिशु रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा ईएनटी उपकरण खरीदने के निर्देश भी दिए।दवाओं की समीक्षा में मानक के अनुसार सभी आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। ऑपरेशन थिएटर, ईएनटी व नेत्र कक्ष का निरीक्षण करते हुए प्रोटोकॉल के पालन पर जोर दिया गया। डीएम ने सैंपलिंग कक्ष, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और इमरजेंसी सेवाओं का भी जायजा लिया और मरीजों से बातचीत कर फीडबैक लिया।उन्होंने आईसीयू को शीघ्र शुरू कराने, उपकरणों का स्टॉक मिलान कराने और सभी खरीद जेम पोर्टल से करने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर भी विशेष जोर दिया।
डीएम ने कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सेवा, संवेदनशीलता व समयबद्धता को प्राथमिकता दी जाए। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
कन्नौज।महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण)” के तहत
कन्नौज। विकास खंड छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम पंचायत सचिवालय रौरी में प्रधान प्रज्ञा पाल की अध्यक्षता में ग्राम
डॉ. वाचस्पति के इशारों पर सजी सियासी बिसात, शपथ ग्रहण बना शक्ति और रणनीति का बड़ा संकेत
Leave a Comment: