कन्नौज। विकास खंड छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम पंचायत सचिवालय रौरी में प्रधान प्रज्ञा पाल की अध्यक्षता में ग्राम


कन्नौज। विकास खंड छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम पंचायत सचिवालय रौरी में प्रधान प्रज्ञा पाल की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व ग्रामवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया।प्रधान प्रज्ञा पाल ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक किया। एडीओ पंचायत ललित कांत दुबे ने बताया कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र 21 दिन के भीतर बनवाना आवश्यक है तथा प्रमाण पत्र उसी क्षेत्र से जारी होगा, जहां जन्म या मृत्यु हुई है।वहीं एडीओ समाज कल्याण द्वारा सामूहिक विवाह योजना, महिला एवं बाल विकास योजनाएं, निराश्रित बच्चों व महिलाओं के लिए पेंशन योजनाओं की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने गोद भराई कार्यक्रम आयोजित कर धात्री महिलाओं को फल वितरित किए तथा बच्चों को खीर खिलाकर कार्यक्रम संपन्न कराया।
महिला कल्याण विभाग की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन पर जागरूक किया गया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 181, 112 व 1076 की जानकारी दी गई। संकटग्रस्त महिलाओं के लिए आश्रय, भोजन, वस्त्र व कौशल विकास जैसी सुविधाओं के बारे में भी बताया गया।इस अवसर पर पंचायत सहायक अंशिका पाल, ग्राम रोजगार सेवक अजय पाल, सदस्य गीता देवी, दीप सिंह, रविंद्र कुमार, रोहित कुमार, ओमवीर, गौरव कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।