ग्राम चौपाल में सुनी गई समस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी।
कन्नौज। विकास खंड छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम पंचायत सचिवालय रौरी में प्रधान प्रज्ञा पाल की अध्यक्षता में ग्राम
कन्नौज।महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण)” के तहत
कन्नौज।महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण)” के तहत जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में जन चौपाल और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।
महिला पुलिसकर्मियों ने गांव, कस्बों, बाजारों, चौराहों, शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छात्राओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
अभियान के तहत साइबर अपराधों को लेकर भी लोगों को सचेत किया गया। सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और लिंक से बचाव के तरीके बताए गए। पुलिस टीमों ने पंपलेट वितरित कर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के लिए प्रेरित किया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे किसी भी परिस्थिति में अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
कन्नौज। विकास खंड छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम पंचायत सचिवालय रौरी में प्रधान प्रज्ञा पाल की अध्यक्षता में ग्राम
डॉ. वाचस्पति के इशारों पर सजी सियासी बिसात, शपथ ग्रहण बना शक्ति और रणनीति का बड़ा संकेत
किताब–ड्रेस के बहाने जेब पर डाका, गरीब–मध्यम वर्ग का दम घोंट रहे स्कूल!”
Leave a Comment: