शंकरगढ़ जनसहायता शिविर में खुली योजनाओं की जमीनी हकीकत,
पेंशन से वंचित बुजुर्गों की पुकार के बीच सैकड़ों प्रकरणों का निस्तारण
सरकारी धन का दुरुपयोग? लालापुर में फूटा गुस्सा, संबंधित ठेकेदार पर उठे तीखे सवाल
लालापुर, प्रयागराज। प्रयागराज के यमुनानगर क्षेत्र अंतर्गत बारा तहसील में घूरपुर–प्रतापपुर मार्ग का निर्माण कार्य अब जांच के घेरे में है। सड़क निर्माण के महज दो दिन बाद ही डामर की परत उखड़ने लगी, कई स्थानों पर लंबी दरारें दिखाई दीं और किनारों से गिट्टी झरने लगी। मौके पर पहुंचकर देखने पर स्पष्ट होता है कि सतह की पकड़ कमजोर है और परतों का आपसी बंधन मानकों पर खरा नहीं उतर रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में न तो मोटाई का समुचित ध्यान रखा गया और न ही रोलर दबाव तथा तापमान मानकों का पालन हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप होता तो दो दिन में सड़क का यह हाल नहीं होता। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या गुणवत्ता परीक्षण हुआ था? यदि हुआ, तो रिपोर्ट क्या कहती है? सबसे अहम मुद्दा नाली निर्माण का है। सड़क के किनारे जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं दिखाई देती। बिना नाली के सड़क निर्माण को ग्रामीण तकनीकी दृष्टि से गंभीर चूक बता रहे हैं। उनका कहना है कि पानी ठहरेगा तो सड़क उखड़ेगी ही—फिर लाखों की लागत का क्या औचित्य? लालापुर में ग्रामीणों ने एकजुट होकर निर्माण कार्य रोक दिया। उनका साफ कहना है कि पहले नाली निर्माण पूरा हो, फिर सड़क का कार्य आगे बढ़े। संबंधित ठेकेदार का पक्ष है कि नाली स्वीकृत है और लगभग पंद्रह किलोमीटर तक बनाई जानी है, लेकिन ग्रामीण इसे आश्वासन भर मान रहे हैं। मामला अब केवल सड़क की दरारों तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकारी धन के संभावित दुरुपयोग तक पहुंच गया है। यदि दो दिन में परतें उखड़ रही हैं तो निर्माण की गुणवत्ता, निगरानी व्यवस्था और भुगतान प्रक्रिया—तीनों पर प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है। ग्रामीणों की मांग है कि स्वतंत्र तकनीकी टीम से जांच कराई जाए,निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की प्रयोगशाला जांच हो, सड़क की मोटाई और डामर अनुपात की माप सार्वजनिक की जाए तथा यदि लापरवाही या अनियमितता साबित हो तो संबंधित ठेकेदार पर कठोर कार्रवाई की जाए। अब निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं—क्या यह मामला पारदर्शी जांच तक पहुंचेगा या फिर दरारों के साथ सच भी ढक दिया जाएगा?
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पेंशन से वंचित बुजुर्गों की पुकार के बीच सैकड़ों प्रकरणों का निस्तारण
“सांसों का सौदा नहीं होगा” – भारतीय किसान यूनियन का ऐलान, प्रदूषण पर चुप्पी टूटी तो होगा बड़ा आंदोलन
हर-हर महादेव से गूंजा सोनौरी, कथा में उमड़ा आस्था का सागर
Leave a Comment: