शंकरगढ़ की हवा में जहर! लोहगरा एनटीपीसी समेत औद्योगिक इकाइयों पर उठे गंभीर सवाल
“सांसों का सौदा नहीं होगा” – भारतीय किसान यूनियन का ऐलान, प्रदूषण पर चुप्पी टूटी तो होगा बड़ा आंदोलन
पेंशन से वंचित बुजुर्गों की पुकार के बीच सैकड़ों प्रकरणों का निस्तारण
बारा, प्रयागराज। यमुनानगर क्षेत्र के बारा तहसील अंतर्गत विकासखंड शंकरगढ़ की ग्राम पंचायत नीबी में बुधवार को पंचायत भवन परिसर में विभिन्न विभागों का संयुक्त जनसहायता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को एक ही स्थान पर शासन की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा लंबित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण करना रहा। समाज कल्याण, श्रम, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर में उमड़ी भीड़ ने योजनाओं की जमीनी स्थिति को उजागर कर दिया। कई पात्र लाभार्थियों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। लोहगरा बाजार की उनहत्तर वर्षीय कैरी ने बताया कि पात्र होने के बावजूद आज तक उन्हें किसी भी प्रकार की पेंशन का लाभ नहीं मिल सका है। वहीं साठ वर्षीया रामवती ने भी कई बार आवेदन करने के बाद पेंशन स्वीकृत न होने की शिकायत दर्ज कराई। दोनों मामलों ने स्थानीय स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगा दिया। शिविर में आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड और राशन कार्ड से जुड़े मामलों में बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। चार मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए। चंदरा, लोहगरा और नीबी गांवों के कुल बावन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की गई। अठारह आयुष्मान कार्ड तथा अट्ठाईस राशन कार्ड तैयार किए गए। दो सौ सत्तर ग्रामीणों को शौचालय योजना से जोड़ा गया। वृद्धा पेंशन के साठ, दिव्यांग पेंशन के आठ और कन्या सुमंगल योजना के दस प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि बारह लाभार्थियों को मुख्यमंत्री बाल कल्याण योजना से जोड़ा गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित ओपीडी में लगभग दो सौ लोगों को परामर्श एवं दवा उपलब्ध कराई गई। अधिकारियों ने लंबित मामलों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया, किंतु शिविर में उठे सवाल यह संकेत दे रहे हैं कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जमीनी स्तर पर और अधिक पारदर्शिता एवं जवाबदेही की आवश्यकता है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
“सांसों का सौदा नहीं होगा” – भारतीय किसान यूनियन का ऐलान, प्रदूषण पर चुप्पी टूटी तो होगा बड़ा आंदोलन
हर-हर महादेव से गूंजा सोनौरी, कथा में उमड़ा आस्था का सागर
Leave a Comment: