थरियांव/फतेहपुर । हसवा विकासखंड के सातों प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में रविवार को लोधौरा और बड़वा टीम के बीच


थरियांव/फतेहपुर । हसवा विकासखंड के सातों प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में रविवार को लोधौरा और बड़वा टीम के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। बड़वा टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 90 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी लोधौरा टीम ने 8 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया। लोधौरा टीम के मिंटू मैन ऑफ द मैच रहे ग्राम प्रधान संजीव प्रताप सिंह ने मैन ऑफ द ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।इस मौके पर कमेटी के सदस्य ऋषिकांत त्रिपाठी ,गोविंद मिश्रा, राज सिंह, विनय सिंह ,कपिल सिंह, अभिषेक सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह,रजनीश मिश्रा ,चेतन त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।