फागोत्सव 2026 के तहत डांडा रोपण एवं पारंपरिक पूजा सम्पन्न,
आयोजित होगा राजस्थान युवा संघ, सूरत (गुजराती मारवाड़ी समाज) का सांस्कृतिक महासंगम
बांदा। खाटूश्यामजी मंडल परिवार की ओर से मां पीतांबरा माई जी की तीसरी वर्षगांठ पर
बांदा। खाटूश्यामजी मंडल परिवार की ओर से मां पीतांबरा माई जी की तीसरी वर्षगांठ पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा में मां पीतांबरा की प्रतिमा सुंदरता से सजे रथ पर विराजमान थीं, और भक्तों ने जोरदार जयकारों के साथ नगर भ्रमण में हिस्सा लिया।
शोभायात्रा रामलीला मैदान, चौक बाजार, गूलर नाका, अलीगंज चौकी, कालू कुआँ, मंडी समिति सहित मुख्य मार्गों से होते हुए निकली। मार्ग में जगह-जगह भक्तों द्वारा जलपान सेवा स्टाल लगाए गए, जहां श्रद्धालुओं को जलपान कराया गया।कार्यक्रम की शुरुआत रामलीला मैदान में मां पीतांबरा एवं खाटूश्यामजी सरकार की आरती वंदना से हुई। पूरे शहर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का माहौल रहा। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौजूद रहे।
आयोजक रामबहोरी पप्पू शिवहरे ने बताया कि यह शोभायात्रा शहर की धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है, जो लोगों को आपस में जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है।
कार्यक्रम में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नगरपालिका अध्यक्ष मालती बासु, राकेश गुप्ता, सुधीर तिवारी, अमित रवि शिवहरे, वीरेंद्र गुप्ता, राजपाडे, नीलम गुप्ता, मनोज जैन, राजकुमार राज, प्रकाश साहू, मनोज शिवहरे, प्राति पांडे, मोंटू, चंद्रमोहन बेदी, प्रभा गुप्ता, संगीता शिवहरे, रुबी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आयोजित होगा राजस्थान युवा संघ, सूरत (गुजराती मारवाड़ी समाज) का सांस्कृतिक महासंगम
बहादुरपुर स्थित डॉ अंबेडकर पार्क में डॉ आंबेडकर संवैधानिक महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय, संविधान रक्षा और आगामी किसान आंदोलन
बेरोजगार युवाओं और प्रभावित किसानों के अधिकारों की लड़ाई को लेकर क्षेत्र में एक बार फिर आंदोलन की आहट तेज हो गई है। डॉ आंबेडकर संवैधानिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा राष्ट्रीय किसान यूनियन (सिद्धार्थ)
Leave a Comment: