ईमानदारी और सतर्कता का सराहनीय उदाहरण, यात्री ने पुलिस टीम को दिया धन्यवाद


ईमानदारी और सतर्कता का सराहनीय उदाहरण, यात्री ने पुलिस टीम को दिया धन्यवाद

बाँदा। रेलवे स्टेशन पर यात्रा के दौरान गुम हुई सब्जी मसाले से भरी बोरी को थाना जीआरपी बाँदा पुलिस ने अथक प्रयासों के बाद बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और जनसेवा भाव ने यात्री का विश्वास एक बार फिर मजबूत किया है।
11 फरवरी को यात्रा के दौरान गुम हो गई थी बोरी
मध्यप्रदेश के जिला धार के ग्राम प्रीतमपुर निवासी ओमप्रकाश गुप्ता यात्रा के दौरान बाँदा रेलवे स्टेशन के आसपास अपनी राजेश ब्रांड सब्जी मसाले के पाउच से भरी बोरी कहीं भूल गए थे। बोरी न मिलने पर उन्होंने तत्काल थाना जीआरपी बाँदा में सूचना दी।थानाध्यक्ष शिवबाबू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसी दिन पुलिस टीम गठित कर खोजबीन शुरू कराई।
झाड़ियों से बरामद हुई बोरी
पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 16 फरवरी को बाँदा स्टेशन के खैरार आउटर से आगे झाड़ियों में मसाला बोरी बरामद कर ली। बोरी में 5 रुपये पाउच के राजेश सब्जी मसाला भरे हुए थे।थाना बुलाए जाने पर यात्री ने बोरी की पहचान की पुष्टि की। समुचित विवेचना और पहचान के बाद पुलिस टीम ने बोरी को सुरक्षित रूप से उसके मालिक के सुपुर्द कर दिया।यात्री ने की जीआरपी बाँदा की प्रशंसा बोरी वापस मिलने पर यात्री ओमप्रकाश गुप्ता ने जीआरपी बाँदा पुलिस की ईमानदारी, सतर्कता और संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
बरामदगी टीम थानाध्यक्ष शिवबाबू, थाना जीआरपी बाँदा का0 प्रारुप कुमार, थाना जीआरपी बाँदा का0 भारत अहिरवार, थाना जीआरपी बाँदा (अनुभाग झाँसी)

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।