सीतापुर में डंपर ने विवाहिता को कुचला, मौतः मायके जाते समय हुआ हादसा, बेटी का शव देख फूट-फूटकर रोये घायल पिता
सीतापुर में एक डंपर की टक्कर से विवाहिता की मौत हो गई। नवविवाहिता अपने पिता के साथ बाइक से मायके जा रही थी। उसी समय पीछे से आ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें विवाहिता का सिर पहिए के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर वह अपने पिता व भतीजे के साथ मायके आ रही थी।
हादसे के बाद चालक डंपर सहित फरार हो गया। इस हादसे में विवाहिता के पिता व भतीजा गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।यह घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे हुआ। रामपुर मथुरा थाना के बहलोल नगर के निवासी आलमगीर अपने पोते समीर के साथ अपनी बेटी माबिया को लेकर उसके ससुराल बहराइच से लेकर लौट रहे थे। उसी समय सदरपुर थाना क्षेत्र के रेउसा महमूदाबाद मार्ग पर धुरिया गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें उनकी बेटी मारिया का सिर डंपर के पहिए के नीचे आ गया, जिससे माबिया की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में आलमगीर और पोते समीर गंभीर घायल हो गए।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
टक्कर के बाद घटनास्थल से तुरंत वाहन सहित फरार हो गया। हादसा होते ही घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत घायलों की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गोड़ेचा चौकी प्रभारी अरविंद यादव, दीवान रामदुलारे और कांस्टेबल शुभम तिवारी ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी रेउसा भिजवाया। साथ ही घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी।
तीन साल पहले हुई थी शादी
माबिया की तीन वर्ष पहले बहराइच के इरशाद से शादी हुई थी। माबिया के पिता शुक्रवार सुबह ही मायके ले जाने के लिए उसके ससुराल अपने पोते के साथ पहुंचे थे। बहराइच से लौटते समय यह हादसा हुआ। हादसे की जानकारी ससुराल में पहुंचते ही मातम पसर गया।
बेटी का शव देख फूट-फूटकर रोये पिता
घटना के बाद आलमगीर ने बताया कि बेटी को लाते समय डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें बेटी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में भी चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद पिता आलमगीर घटनास्थल पर फूट-फूटकर रोने लगे।
सड़क पर बिखरा खून
घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर ही महिला की तुरंत मौत हो गई। पूरे सड़क पर खून ही खून बिखर गया।
हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: