गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में लोकमणी डिग्री कॉलेज का छात्र करेगा उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व।
स्योहारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय समारोह में क्षेत्र के
जौनपुर। थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम ने धोखे से फर्जी शादी कराकर पैसों की ठगी करने के मामले में एक गिरोह का
भण्डाफोड़ किया है। पुलिस ने दो युवतियों समेत कुल चार लोगों को गुरूवार के दिन गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि इस गैंग में शामिल एक युवती और युवक अभी फरार हैं। कुल मिलाकर गैंग में शामिल 6 में से 4 लोग गिरफ्तार कर किए गएं हैं। इस गैंग में 3 लड़कियां और 3 लड़कों के नाम सामने आए हैं।
थाना सरायख्वाजा पुलिस की टीम गुरूवार को मल्हनी तिराहे पर मौजूद थे कि मुखबीर ने आकर बताया शादी करवा कर लोगों से ठंगी करने के आरोपी बृजेश कुमार गौतम, आशु गौतम, रुकसार, काजल सिंह आदमपुर मोड मल्हनी पर खड़े होकर कही जाने की फिराक में हैं। पुलिस की टीम ने मुखबीर की इस खास सूचना पर भरोसा जताते हुए आदमपुर मोड मल्हनी के पास मुखबीर के इशारे पर एक बारगी दबिस देकर सभी को पकड लिया। पुलिस ने पकडें गये लोगों से उनका नाम पता तो गैंग के एक सदस्य ने अपना नाम बृजेश कुमार गौतम शाहगंज, दूसरे ने अपना नाम आशु गौतम पुत्र सुबाषचन्द्र निवासी सरायख्वाजा, रुकसार पुत्री मोहम्मद फिरोज निवासी मीरापुर थाना जलालपुर जिला अम्बेडकर नगर
और काजल पुत्री नरेश सिंह निवासी मियापुर थाना लाइनबाजार को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गैंग में शामिल सचिन और नेहा मौके से फरार है।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में उन्होंने बताया कि साहब हम लोग साथ में मिलकर दूर के लोग जिनकी काफी उम्र तक शादी नही होती है। उनके सम्बन्ध में जानकारी करके सहयोगियों के माध्यम से मोबाइल नंबर प्राप्त करके उनसे फोन के माध्यम से सम्पर्क करके शादी कराने के लिए अपने ही सहयोगी लड़कियो का फोटो भेजकर बुलाते हैं। उन्होंने आगे बताया कि शादी के नाम पर खरीदारी कराते है और पैसे लेते है व झूठी शादी कराकर शादी करने वाली सहयोगी लड़की को वहां से दूसरी जगह कुछ देर के लिये छिपा देते है और हम लोग भी वहां से भाग जाते है।
पुलिस को बताते हुए उन्होंने कहा कि,, हम लोगो को पता चला कि जिला संभल के रहने वाले बिनोद कुमार की शादी नही हुई है,, वो शादी के लिये लड़की की तलाश कर रहे है। तब हम लोगो नें बातचीत करके अपनी सहयोगी नेहा का फोटो भेजकर शादी के लिये बुलाया। विनोद कुमार अपने साले के साथ आया हम लोग अपने सहयोगिंयो के साथ मल्हनी बाजार पहुंचे जहाँ पर मैने शादी की खरीदारी व खर्च के नाम पर विनोद से पैसे मागे तो विनोद नें बताया कि मेरा भाई पैसे भेजेगा तब हम लोग विनोद को जन सेवा केन्द्र ले गये जन सेवा केन्द्र से स्कैनर के माध्यम से विनोद ने अपने भाईयों से पैसे मगांये उसके बाद हम लोग विनोद से पैसे ले लिये और आपस में बाट लिया।
आरोपियों ने बताया कि उन पैसों से कुछ सामान खरीदे और नेहा व विनोद को मल्हनी मे मन्दिर ले जाकर वहां झूठी शादी कराया गया। शादी के बाद उसको ट्रेन पकड़ाने के लिये स्टेशन जाने लगे रास्ते में कुत्तूपुर के पास विनोद को पानी लेने के लिये भेज दिया। जब विनोद पानी लेने चला गया तो हम लोग नेहा को लेकर वहां से चले गयें। हम लोग विनोद से प्राप्त पैसे को खर्च कर डाले उन्ही मे से मेरे पास 32 हजार 500 रुपये बचे थे जो मेरे पास से मिले है। आरोपियों ने बताया कि बचे पैसे फरार सचिन और नेहा के पास है। पुलिस के पकड़ में आने के बाद उन्होंने अपनी गलती की माफी मांगी और बताया कि हम लोगों ने जौनपुर समेत कई जिलों में एैसी घटनाएं कारित कर चुके हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
स्योहारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय समारोह में क्षेत्र के
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर के दिलावरपुर गंजपाल बस्ती स्थित डीह बाबा के स्थान पर श्री राम जन्मभूमि स्थापना दिवस के अवसर पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।
आज दिनाँक 23.01.2026 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिहं के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी
Leave a Comment: