स्योहारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय समारोह में क्षेत्र के


लोकमणी महाविद्यालय कादराबाद खुर्द स्योहारा बिजनौर के एक होनहार छात्र आकाशदीप का चयन होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।
यह गौरवशाली अफसर क्षेत्र के लिए इसलिए भी विशेष है क्योंकि उक्त छात्र उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्योहारा क्षेत्र के लोकमणी महाविद्यालय कादराबाद खुर्द स्योहारा बिजनौर में अध्यनरत आकाशदीप पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी शरीफ नगर ठाकुरद्वारा मुरादाबाद का चयन दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समारोह में हुआ है।आकाशदीप बीकॉम तृतीय वर्ष तथा 32यूपी बटालियन एन.सी.सी. धामपुर के छात्र है। 
छात्र का प्रशिक्षण लेफ्टिनेंट कर्नल ललित भट्ट के दिशा निर्देशन में चल रहा था। जहां से छात्र का चयन हुआ।
दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय समारोह में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए मंच साझा करेंगे जो केवल उनके परिवार ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र और जनपद बिजनौर के लिए गर्व की बात है। यह क्षेत्र और महाविद्यालय के लिए बड़े गर्व की बात है की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समारोह में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त हुआ। 
इस उपलब्धि की ख़बर जैसी ही क्षेत्र में पहुंची परिजनों ,शुभचिंतकों  एवं शिक्षकों को मिली तो सभी में खुशी की लहर दौड़ गई लोगों ने आकाशदीप को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया शिक्षको एवं सामाजिक लोगों का कहना है की आकाशदीप कि यह सफलता यह साबित करती है कि यदि प्रतिभा के साथ परिश्रम और सही मार्गदर्शन मिले तो छोटे से शहर से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। 
छात्र के चयन होने पर महाविद्यालय के माo हेमराज सिंह (प्रबंधक-लोकमणी महाविद्यालय कादराबाद खुर्द)  ने शुभ कामनाएं दी। इस मौके पर प्राचार्य डॉ० ए. के. मिश्रा, डॉ० हितेश कुमार, डॉ० दीपक कुमार, डॉ० अंकित चौहान, डॉ० प्रदीप चौहान, डॉ राजीव चौहान, लवकुश चौहान,पूनम चौहान, निकिता चौहान, नाजिश खान,  रविंदर  ,  सचिन कुमार , राजेश कुमार, सोनू, राहुल ,रफी, सतेन्द्र, राजपाल सिंह, अमित भटनागर, रूपेन्द्र सिसोदिया, तुषार, विशाल , राजेन्द्र सिंह आदि एवं विद्यालय के अन्य समस्त स्टाफ द्वारा छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।