गोरखपुर अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर कई वाहन और मशीन


गोरखपुर  अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर कई वाहन और मशीन जब्त किए हैं। वही गीडा थाना की
पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खरैला गांव में बीती रात अवैध खनन करते हुए पकड़े गए दो ट्रैक्टर ट्राली गीडा थाना पुलिस ने किया सीज लेकिन बड़गहन में रात में खनन जारी है, प्रशासन की कार्रवाई का कोई असर नहीं दिख रहा। जिला प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन पर शिकंजा और कसा जाएगा। वही मिट्टी खनन से भठ्ठो पर मिट्टी गिराया जाता है ।लेकिन उनका परमिट नहीं बनाया जाता है वहीं लोगों का कहना है रात मेंभठ्ठो पर मिट्टी की धुलाई करने से रात में सोने की दिक्कत होती है । कुछ लोगों का कहना हैं ।हम मिट्टी लेने जाते नहीं हैं हमारे पास लोग ले कर आ जाते हैं हम उन्हीं लोगों से खरीदते हैं जिससे हमारा कारोबार चलता रहता है मुझे कोई परेशानी नहीं रहती हैं  परमिट लेने की कोई जरूरत नहीं हैं। शासन को चाहिए भठ्ठो पर बगैर परमिट का मिट्टी का स्टॉक कैसे हैं जब वह परमिट नहीं लेते हैं या उनके पास जीतने नंबर गाटो की परमिट हैं।उससे ज्यादा मिट्टी कैसे है। तो फिर जांच का विषय है इस पर शासन को संज्ञान लेना चाहिए। जिससे खनन माफियाओं पर अंकुश लग सके और सरकार की रॉयल्टी की चोरी पर अंकुश लगाया जा सके।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।