आगरा कॉलेज, आगरा के तीन एनसीसी कैडेट्स का गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चयन
अर्जुन रौतेला। आगरा कॉलेज,
अर्जुन रौतेला। आगरा के एसआरके मॉल के बगल में स्थित भावना टावर में अनअकैडमी सेंटर पर ज्ञान नॉकआउट क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
अर्जुन रौतेला। आगरा के एसआरके मॉल के बगल में स्थित भावना टावर में अनअकैडमी सेंटर पर ज्ञान नॉकआउट क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पूरे आगरा से लगभग 100 से ज्यादा छात्रों ने उत्साहपूर्वक क्विज़ में हिस्सा लिया।
क्विज़ का आयोजन बहुत ही प्रबंधन और सहयोगात्मक तरीके से किया गया था। उसी दिन परिणाम घोषित किया गया, जिसमें पहला स्थान सौरिश टिन्ना ने प्राप्त किया, दूसरे स्थान पर तेजस गोयल और तीसरे स्थान पर जतन अग्रवाल रहे। सौरिश टिन्ना को ₹5,100 की नकद राशि, तेजस गोयल को ₹2,100 की नकद राशि और जतन अग्रवाल को ₹1,100 की नकद राशि पुरस्कार के रूप में दी गई। इसके अलावा, कुछ लकी ड्रॉ भी दिए गए।
अनअकैडमी सेंटर हेड हर्षिता गौर ने बताया कि क्विज़ के दौरान छात्रों में उत्साह और प्रोत्साहन अद्भुत था। उन्होंने कहा कि हम लोग हर महीने ऐसे प्रोग्राम करते रहेंगे, जिससे बच्चों का बौद्धिक विकास हो सके।
अनअकैडमी आगरा 22 फरवरी को विज्ञान और गणित क्विज़ का आयोजन भी कर रही है, जिसमें समान नकद पुरस्कार रखे जाएंगे।
अनअकैडमी के पूरे भारत में 60 से अधिक शहरों में सेंटर हैं और 150 से अधिक शाखाएं हैं। आगरा में शीर्ष शिक्षकों के साथ आईआईटी और नीट की तैयारी और साथ ही 8वीं से 10वीं तक के स्कूल स्तर की तैयारी भी कराई जाती है।
यह आयोजन छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है, जहां वे अपनी ज्ञान और कौशल का प्रदर्शन कर सकते हैं और अपने बौद्धिक विकास को बढ़ावा दे सकते हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अर्जुन रौतेला। आगरा कॉलेज,
गोरखपुर में स्थानीय लोगों के साथ आयोजित क्वांटम यूनिवर्सिटी,
गोरखपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा वर्कर्स की हड़ताल जारी है।
Leave a Comment: