अर्जुन रौतेला। आगरा कॉलेज,


अर्जुन रौतेला। आगरा कॉलेज, आगरा के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि महाविद्यालय के एनसीसी (एयर विंग) के तीन कैडेट्स का चयन गणतंत्र दिवस शिविर 2025–26 के लिए हुआ है। ये कैडेट्स 1 यूपी एयर स्क्वाड्रन, आगरा के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

चयनित कैडेट्स में एलएफसी अमन कुमार एवं एलएफसी देवराज पांडे को गार्ड ऑफ ऑनर के लिए तथा एलएफसी अदिति यादव को कर्तव्यपथ श्रेणी में चयनित किया गया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।

आगरा कॉलेज के एनसीसी एयर विंग के अधिकारी फ्लाइंग ऑफिसर नितेश शर्मा ने बताया कि यह उपलब्धि कैडेट्स की कठोर मेहनत, अनुशासन और निरंतर समर्पण का प्रतिफल है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम ने चयनित कैडेट्स को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे राष्ट्रीय स्तर पर आगरा कॉलेज, आगरा एवं उत्तर प्रदेश निदेशालय का नाम गौरवान्वित करेंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।