सीतापुर/बिसवां के ग्राम पंचायत बन्नी ख़रैला मझिगवां नसीरपुर के प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र का जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर ने औपचारिक निरीक्षण किया।


  1. जिसमें साफ सफाई को लेकर और विद्यालय के उपस्थित रजिस्टर शिक्षक उपस्थित रजिस्टर को बारिकियो से देखा जिसमें चार शिक्षक मौके पर कार्यरत हैं। जिसमें से दो शिक्षक मौके पर मौजूद मिले जिसमें प्रधानाध्यापक अमित कुमार वर्मा और शिक्षामित्र रामनरेश मौके पर मौजूद रहे।वहीं पर सुमन लता शिक्षामित्र जिला अधिकारी के निरीक्षण के दौरान लगभग 10 मिनट देर से पहुंची थी जिनको जिला अधिकारी के द्वारा फटकार लगाई गई वहां पर शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले श्याम नाथ भार्गव के ऊपर कार्यवाही करने का आदेश दिया है।जानकारी के मुताबिक एनम का वैक्सीनेशन डाटा लो होने से जिलाधिकारी के द्वारा औपचारिक निरीक्षण किया गया प्राथमिक विद्यालय मझिगंवा नसीरपुर में टीकाकरण भी होना था वहां पर सीतापुर जिला अधिकारी ने 9 बजकर 55 मिनट पर विद्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया जहां पर एनम आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्री निरीक्षण के दौरान देर से पहुंची विद्यालय में रसोइयों का निरीक्षण किया जिसमें मसाला की गुणवत्ता और चावल की गुणवत्ता को परखा एनम  प्रतिभा राजवंशी का 15 दिन का वेतन रोक दिया गया वहीं पर आशा मिथलेश तिवारी और आंगनबाड़ी कार्यकत्री अंकित शुक्ला पर कार्रवाई करते हुए सेवा समाप्त करने का आदेश दिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।