मैदा से लदा ट्रक पलटा चालक को लगी मामूली चोट ड्राइवर को नींद आने के कारण हुआ हादसा
गजनेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत घाटमपुर मार्ग स्थित काकी कुइयां के समीप आज रात करीब एक बजे तेज रफ्तार ट्रक चालक को नींद आने के कारण ट्रक लहराते हुए गहरी खंती में जा
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की मड़ियाहूं में शाखा अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया विकासखंड कार्यालय के सभागार में संपन्न हुई। नामांकन सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चला। निर्वाचन अधिकारी नायब तहसीलदार संदीप
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की मड़ियाहूं में शाखा अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया विकासखंड कार्यालय के सभागार में संपन्न हुई। नामांकन सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चला। निर्वाचन अधिकारी नायब तहसीलदार संदीप कुमार सिंह जी की देखरेख में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई गई।
निर्धारित समयावधि में शाखा अध्यक्ष पद के लिए मात्र एक ही उम्मीदवार डॉ. अजय सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। किसी अन्य प्रत्याशी के नामांकन न करने के कारण डॉ. अजय सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। नामांकन के दौरान सभी आवश्यक औपचारिकताओं की जांच की गई, जिसमें उनका नामांकन वैध पाया गया।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान बैंक शाखा प्रबंधक संजय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने निर्वाचन कार्य में सहयोग करते हुए व्यवस्थाओं की निगरानी की। स्थानीय स्तर पर डॉ. अजय सिंह के निर्विरोध निर्वाचन को सहकारी बैंक के सुचारु संचालन की दिशा में सकारात्मक कदम माना गया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गजनेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत घाटमपुर मार्ग स्थित काकी कुइयां के समीप आज रात करीब एक बजे तेज रफ्तार ट्रक चालक को नींद आने के कारण ट्रक लहराते हुए गहरी खंती में जा
हंसराज वर्मा
Leave a Comment: