हंसराज वर्मा


सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा शेखपुर स्थित संकट मोचन बजरंग धाम के गेट पर लगी भगवान बजरंगबली की तस्वीर को अराजकतत्वों ने जला दिया। यह गेट हाल ही में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार गुप्ता द्वारा लगवाया गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में भक्तगण थाना सदरपुर पहुंचे और घटना के संबंध में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की हरकत से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।संकट मोचन बजरंग धाम के पीठाधीश्वर महंत अजय शास्त्री ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यदि पुलिस द्वारा शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो बजरंग दल एवं धाम के अनुयायियों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सकें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।