फतेहपुर ब्यूरो:जिलाधिकारी के निर्देश पर CDPO (Child Development Project Officer) ने आरोपी मुख्य सेविका शारदा देवी के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है। विभाग में जांच शुरू हो चुकी है ।


फतेहपुर में आंगनबाड़ी विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा,रिश्वत लेते मुख्य सेविका का वीडियो वायरल, FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बहुआ विकासखंड में आंगनबाड़ी विभाग में एक बड़ा भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। मुख्य सेविका (सुपरवाइजर) शारदा वर्मा पर पोषाहार वितरण के बदले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से हर महीने ₹1500 की रिश्वत वसूलने का गंभीर आरोप लगा है।

क्या है पूरा मामला- पीड़िता: कठवारा आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकत्री ऊषा देवी ने आरोप लगाया कि मुख्य सेविका शारदा देवी लंबे समय से पोषाहार (पोषण सामग्री) बांटने के नाम पर रिश्वत मांग रही थीं।

वीडियो प्रूफ: रिश्वत लेते हुए शारदा देवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें वे पैसे लेते हुए साफ दिख रही हैं। ये वीडियो कई न्यूज चैनलों और लोकल मीडिया पर भी शेयर किया गया है।

पीड़िता ने जिलाधिकारी (DM) को दिए शिकायती पत्र में अवैध वसूली के अलावा अभिलेख जब्त करना, धमकी देना और जातिगत अपमान करने के भी आरोप लगाए हैं। बताया गया कि 17 जनवरी 2026 को एक बैठक के बाद उनके रजिस्टर जब्त कर फिरौती मांगी गई।

पुराने घोटाले का जिक्र: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का दावा है कि वर्ष 2020 में शारदा वर्मा ने 29 आंगनबाड़ी केंद्रों का राशन बाजार में बेच दिया था।

प्रशासन की कार्रवाई - जिलाधिकारी के निर्देश पर CDPO (Child Development Project Officer) ने आरोपी मुख्य सेविका के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है। विभाग में जांच शुरू हो चुकी है और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में इस मामले को लेकर भारी आक्रोश है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।