आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने कुलदीप कुमार लोधी को सौंपी अहम जिम्मेदारी
लखनऊ। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) संगठन को मज़बूत करने की दिशा में लगातार विस्तार कर रही है। इसी क्रम में पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक फेरबदल करते हुए कुलदीप कुमार लोधी को विधानसभा स्तर पर उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी चीफ भाई एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद के निर्देशानुसार तथा प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ की संस्तुति पर की गई है। नियुक्ति पत्र पर 169 विधानसभा अध्यक्ष सुशील सिंह बौद्ध के हस्ताक्षर हैं। नियुक्ति की तिथि 19 जनवरी 2026 अंकित है।
पार्टी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” के उद्देश्य को ज़मीनी स्तर तक सशक्त बनाना इस दायित्व का मुख्य लक्ष्य होगा।
पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि कुलदीप कुमार लोधी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और संगठनात्मक कुशलता के साथ करेंगे तथा पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेंगे।
नियुक्ति की जानकारी सामने आने के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल है और क्षेत्र में इसे संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: