आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने आकाश कुमार लोधी को सौंपी संगठनात्मक जिम्मेदारी लखनऊ। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने संगठन को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आकाश कुमार लोधी को विधानसभा स्तर पर उपाध्यक्ष (बीकेटी) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के


आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने आकाश कुमार लोधी को सौंपी संगठनात्मक जिम्मेदारी

लखनऊ। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने संगठन को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आकाश कुमार लोधी को विधानसभा स्तर पर उपाध्यक्ष (बीकेटी) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर की गई है।

यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी प्रमुख भाई एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद के आदेशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ के निर्देश तथा मंडल–संभाग की संस्तुति पर की गई। नियुक्ति पत्र पर 169 विधानसभा अध्यक्ष सुशील सिंह बौद्ध के हस्ताक्षर हैं। नियुक्ति की तिथि 19 जनवरी 2026 अंकित है।

जारी नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए बहुजन समाज के हित में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करना इस दायित्व का प्रमुख उद्देश्य है।

पार्टी नेतृत्व ने आकाश कुमार लोधी से अपेक्षा जताई है कि वे सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संगठनात्मक दक्षता के साथ करेंगे।

नियुक्ति की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र में समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इसे आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।