किसानों से मिलना मेरा संवैधानिक अधिकार – शालिनी सिंह पटेल
बनारस में किसानों की जमीन उद्योगपतियों को देने का आरोप, पुलिस-प्रशासन के दबाव से किसान परेशान
LDA लाठीचार्ज के बाद किसानों की महापंचायत, आश्वासन के सिवा नहीं मिला कोई ठोस समाधान रिपोर्टर विनोद कुमार लखनऊ। किसानों और पत्रकारों पर एलडीए कर्मचारियों द्वारा किए गए लाठीचार्ज की घटना के विरोध में आज प्यारेपुर में किसानों की महापंचायत आयोजित की गई। यह महापंचायत भारतीय किसान यूनियन (आर
LDA लाठीचार्ज के बाद किसानों की महापंचायत, आश्वासन के सिवा नहीं मिला कोई ठोस समाधान
रिपोर्टर विनोद कुमार
लखनऊ।
किसानों और पत्रकारों पर एलडीए कर्मचारियों द्वारा किए गए लाठीचार्ज की घटना के विरोध में आज प्यारेपुर में किसानों की महापंचायत आयोजित की गई। यह महापंचायत भारतीय किसान यूनियन (आरा–राजू गुप्ता गुट) के बैनर तले संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, संगठन के पदाधिकारी और पत्रकार मौजूद रहे।
महापंचायत में वक्ताओं ने लाठीचार्ज की घटना को लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताते हुए कड़ी निंदा की। किसानों का कहना था कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी समस्याएं रखने पहुंचे किसानों और खबर कवरेज कर रहे पत्रकारों पर बल प्रयोग निंदनीय है। बैठक में प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई।
हालांकि, महापंचायत के दौरान प्रशासनिक स्तर से केवल आश्वासन ही दिया गया। किसानों का आरोप है कि न तो लाठीचार्ज के दोषियों पर कार्रवाई को लेकर कोई स्पष्ट समय-सीमा तय की गई और न ही किसानों की मूल समस्याओं के समाधान को लेकर कोई ठोस निर्णय सामने आया।
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। महापंचायत में सच की आवाज वेब न्यूज के सभी पदाधिकारी, पत्रकार साथी एवं अन्य मीडिया प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे और पूरे घटनाक्रम पर अपनी एकजुटता दर्ज कराई।
किसानों ने चेतावनी दी कि केवल आश्वासन से अब काम नहीं चलेगा, जब तक दोषियों पर कार्रवाई और किसानों को न्याय नहीं मिलेगा, संघर्ष जारी रहेगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बनारस में किसानों की जमीन उद्योगपतियों को देने का आरोप, पुलिस-प्रशासन के दबाव से किसान परेशान
फतेहपुर ब्यूरो:उत्तर प्रदेश के हथगाम ब्लॉक में आयोजित ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता 2026 में उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंभीपुर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया
उत्तर प्रदेश के बांदा ज़िले के मरका थाना क्षेत्र में पत्नी और तीन वर्षीय मासूम बेटी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर फरार हुए डायल-112 में तैनात सिपाही गौरव यादव के मामले का सोमवार को दुखद अंत हो गया। सिपाही का शव यमुना नदी में पुल से करीब 400 मीटर दूर
Leave a Comment: