माघ मेला में संस्कार भारती प्रयागराज के सांस्कृतिक पंडाल का भव्य उद्घाटन 11 दिवसीय ‘तीरथ राजु चलो रे’ के अंतर्गत लोकगीत, भक्तिगीत व लोकनृत्य ने मोहा मन प्रयागराज। माघ मेला क्षेत्र के परेड ग्राउंड में बुधवार को संस्कार भारती प्रयागराज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पंडाल का भव्य उद्घाटन संपन


माघ मेला में संस्कार भारती प्रयागराज के सांस्कृतिक पंडाल का भव्य उद्घाटन
11 दिवसीय ‘तीरथ राजु चलो रे’ के अंतर्गत लोकगीत, भक्तिगीत व लोकनृत्य ने मोहा मन

प्रयागराज।
माघ मेला क्षेत्र के परेड ग्राउंड में बुधवार को संस्कार भारती प्रयागराज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पंडाल का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षक विधायक मा० सुरेश त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा तथा राजा मानसिंह तोमर विश्वविद्यालय, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) की पूर्व कुलपति प्रो. स्वतंत्र शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर संस्कार भारती प्रयागराज की अध्यक्ष डॉ. ज्योति मिश्रा एवं सचिव विभव शंकर मिश्रा ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

कार्यक्रम में मातृशक्ति प्रमुख काशी प्रेमलता मिश्रा, काशी प्रांत संगठन मंत्री दीपक शर्मा एवं सुशील राय, संस्कार भारती के कला प्रमुख एवं मीडिया प्रभारी विख्यात कलाकार रविंद्र कुशवाहा, डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय, महानगर इकाई मंत्री प्रियंका चौहान, लोक कला संयोजक रागिनी चंद्रा, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सचिन सैनी, भजन गायक मनोज गुप्ता, गिरजा शंकर राजन, काशी प्रांत कार्यकारिणी सदस्य विशाल तथा कोषाध्यक्ष शंभूनाथ मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कोषाध्यक्ष शंभूनाथ मिश्रा के कुशल निर्देशन में 11 दिवसीय सांस्कृतिक मंच ‘तीरथ राजु चलो रे’ के अंतर्गत माघ मेला स्नानार्थियों को भारतीय कला, संस्कृति एवं देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों का आनंद मिलेगा।

कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति संस्कार भारती के ध्येय गीत से प्रारंभ हुई। इसके पश्चात शांभवी शुक्ला एवं उनके साथियों द्वारा प्रस्तुत ‘रामलला ने छू…’ की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। वहीं स्वर्णिम कला केंद्र, मुजफ्फरपुर के कलाकारों द्वारा उषा किरण श्रीवास्तव के निर्देशन में प्रस्तुत लोकनृत्य एवं झिनझिया नृत्य ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

— अब तक न्याय ब्यूरो, प्रयागराज
भूपेन्द्र कुमार

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।