बस्ती *थाना कप्तानगंज पुलिस एवं सर्विलांस टीम संयुक्त कार्यवाही में पैथोलाजी सेन्टर (दूकान) से अल्ट्रासाउण्ड मशीन एवं


*प्रेस नोट*

*जनपद बस्ती*  पवन कुमार श्रीवास्तव 

*दिनांक- 27.10.2026*

बस्ती *थाना कप्तानगंज पुलिस एवं सर्विलांस टीम संयुक्त कार्यवाही में पैथोलाजी सेन्टर (दूकान) से अल्ट्रासाउण्ड मशीन एवं अन्य उपकरणों की चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अन्तर्जनपदीय शातिर चोर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 अल्ट्रासाउण्ड मशीन (कीमत लगभग 46 लाख रुपये) एवं घटना में प्रयुक्त वैगनार कार बरामद-*

पुलिस महानिदेशक उ०प्र० के निर्देश के क्रम में नकबजनी/ चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे 10 दिवसीय विशेष अभियान के तहत कस्बा कप्तानगंज में स्थित सत्या पैथोलाजी के दूकान का ताला तोड़कर अल्ट्रासाउण्ड मशीन एवं अन्य उपकरण के चोरी होने के संबंध में दिनांक 23.09.2026 को थाना कप्तानगंज पर मु०अ0सं0 257/2026 धारा 331(4)/305(a) BNS पंजीकृत किया गया था, जिसका थाना कप्तानगंज पुलिस एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में नकबजनी की घटना का सफल अनावरण करते हुए सम्बंधित अन्तर्जनपदीय शातिर चोर विपिन पाण्डेय पुत्र सरजू दीन पाण्डेय निवासी पूरे काशीराम थाना छावनी जनपद बस्ती को दिनांक 26.10.2026 समय 18.40 बजे बिहरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

       *गिरफ़्तारी/बरामदगी के आधार उक्त अभियोग में धारा 317(4)/111 BNS की बढोंत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।*

*बरामदगी का विवरण-*

1. VOLUSON S8T ( कीमत लगभग 38,00000)

2. अल्ट्रासाउण्ड मशीन Sr. B207613312 व B225367617 (कीमत लगभग 8,00000)

3. वैगनआर कार बिना नम्बर प्लेट

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

1. विपिन पाण्डेय पुत्र सरजूदीन पाण्डेय निवासी पूरे काशीराम थाना छावनी जनपद बस्ती।

*पूछताछ का विवरण-*

अभियुक्त उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मेरा सूर्या हास्पिटल के नाम से विक्रमजोत कस्बे में लगभग दो वर्षो से अस्पताल खोला हूँ। मेरे पास इतनी पूँजी नही थी कि आधुनिक मशीने लगा पाऊं । जिसके कारण मेरे यहाँ मरीजो का आना जाना कम रहता था। मेरा दोस्त अभय पाण्डेय पुत्र रविन्द्र जो मेरे ही गाँव का रहने वाला है जिसने कहा की मै तुम्हारे अस्पताल में आधुनिक मशीने लगवाने की व्यवस्था कर दूंगा लेकिन बराबर का हिस्सा देना पड़ेगा अपनी कमाई बढ़ाने के उद्देश्य से अपने दोस्त अभय पाण्डेय पुत्र रविन्द्र निवासी पूरे काशीराम थाना छावनी जनपद बस्ती, राजेश निषाद पुत्र भगवती निवासी ग्राम पूरे गंगाराम उर्फ पूरे सिंघा , विकास उर्फ विशाल भट्ट पुत्र शिव गणेश निवासी चरथी समस्थ थाना छावनी जनपद बस्ती के साथ अभय के द्वारा बनाये गये योजना के तहत कस्बा कप्तानगंज में मौजूद सत्या पैथोलाजी में लगे अल्ट्रासाउण्ड मशीन को योजना बनाकर दिनांक 23.09.2026 को रात्रि 01.00 बजे के आस पास ग्लाइंडर मशीन से ताला को काटकर पैथोलाजी में रखे अल्ट्रासाउण्ड, लैपटाप और कुछ उपकरण तथा पैथोलाजी के गल्ले में पैसे को निकाले थे तथा फस्ट स्कैन डायग्नोसिस सेन्टर विकटोरिया स्ट्रीट शिया डिग्री कालेज लखनऊ स्थित मशीन को दिनांक 16.10.2026 को रात्रि में कटर से ताला काट कर पैथोलाजी मे रखे अल्ट्रासाउण्ड मशीन को अपने वैगनार वाहन में लाद कर हम लोग अपने अस्पताल पहुंचे थे । 

*आपराधिक इतिहासः-*

1. मु0अ0स0 43/2021 धारा 323.427.504.506 भा0द0वि0 व 51 DM Act थाना छावनी जनपद बस्ती । 

2. मु0अ0सं0- 51/2026 धारा 125 (a), 125 (b), 281 BNS थाना कोतवाली रुदौली जनपद अयोध्या । 

3. मु0अ0सं0 - 238/2026 धारा 331(4),305(a) ,317(4),111 BNS थाना चौक जनपद लखनऊ ।

4. मु0अ0सं0 – 257/2026 धारा 331(4),305(a) ,317(4),111 BNS थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*

1. थानाध्यक्ष कप्तानगंज श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव जनपद बस्ती ।

2. व0उ0नि0 श्री कमलेश कुमार गोंड थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती ।

3. चौकी इंचार्ज महराजगंज अनिल त्रिपाठी थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती ।

4. उ0नि0 श्री रामफल चौरसिया थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।

5. उ0नि0 श्री रविन्द्र यादव थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती ।

6. हे0का0 राज कुमार दूबे, हे0का0 प्रदीप कुमार सिंह, हे0का0 अकबाल अहमद, का0 तेज प्रताप वर्मा, का अभिमन्यु शर्मा, का गणेश थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती ।

7. म0का0 निशा चौहान थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।