क्षेत्रीय विधायक ने आंगनबाड़ी केंद्र का फीता काटकर किया लोकार्पण
अब तक न्याय | अरुण मिश्रा
जनपद सीतापुर के कमलापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सरैया में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक निर्मल वर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्र का फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दीपक शुक्ला ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
लोकार्पण से पूर्व आंगनबाड़ी केंद्र में पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चात विधायक ने बच्चों से मुलाकात की और उनकी माताओं से बच्चों की शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों के समग्र विकास में माताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
कार्यक्रम के बाद विधायक युवराज धर्म कांटा पहुंचे, जहां फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र के पत्रकारों को अंगवस्त्र, डायरी एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण कार्यक्रम में लगभग 150 जरूरतमंद महिला एवं पुरुष लाभान्वित हुए। विधायक समरसता खिचड़ी भोज में भी शामिल हुए।
विधायक ने आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा बच्चों से स्नेहपूर्वक परिचय प्राप्त किया। बच्चों को देखकर उन्होंने अपने बचपन की स्मृतियां भी साझा कीं। उन्होंने उपस्थित लोगों को अपने द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी और सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के समग्र उत्थान की कामना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता बच्चे प्रसाद बाजपेई, भाजपा किसान प्रकोष्ठ जिला मंत्री रवि तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलापुर आशुतोष मिश्र, जयशंकर पांडेय, पिंटू मिश्र, नागेंद्र सिंह, सेक्टर संयोजक मनोज दीक्षित, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद पांडेय, प्रधान संघ अध्यक्ष संतोष भार्गव, खंड विकास अधिकारी कसमण्डा राकेश कुमार श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत संजय सिंह, ग्राम पंचायत सचिव आकिब जमाल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुलदीप शुक्ला, सीडीपीओ आबिदा परवीन, सुपरवाइजर नीलम श्रीवास्तव, दीपाली मिश्रा, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री मंजुला सिंह, सहायिका सरिता सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता, पत्रकारगण एवं क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: