ब्रेकिंग न्यूज़ | हरदोई हरदोई में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना ने भारी पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में पैदल गश्त की। गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक


ब्रेकिंग न्यूज़ | हरदोई

हरदोई में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना ने भारी पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में पैदल गश्त की।

गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा सतर्क एवं सहयोगी बने रहने का संदेश दिया।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर अंकित मिश्रा, यातायात निरीक्षक सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

पैदल गश्त के माध्यम से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास का माहौल बना है।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
रिपोर्ट: पत्रकार विजय मिश्रा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।