हंसराज वर्मा


सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आज़ाद इंटर कॉलेज के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन।

सदरपुर सीतापुर ग्रीन क्लीन एजुकेटेड विलेज फाउंडेशन संघ द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में लगभग 7000 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में आज़ाद इंटर कॉलेज के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में आज़ाद इंटर कॉलेज के छात्र विजनेश चतुर्वेदी (कक्षा 6) ने प्रथम रैंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। उन्हें ₹21,000 की नकद राशि सहित अन्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। वहीं शालू वर्मा (कक्षा 9) ने 10वीं रैंक हासिल कर विद्यालय की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर ग्रीन क्लीन एजुकेटेड विलेज फाउंडेशन संघ के मुखिया ताराचंद स्वयं विद्यालय पहुंचे और प्रथम स्थान प्राप्त छात्र विजनेश चतुर्वेदी को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर तालियों की गूंज और उत्साह से भर उठा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य वकील खान ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सामान्य ज्ञान और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ाती हैं।

छात्रों की इस सफलता से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष और गर्व का वातावरण व्याप्त है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।