प्राचीन भारत का वैज्ञानिक पतन: कैसे विश्वगुरु अंधकार में खो गया
श्रीकृष्ण भास्कर अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
जर्जर, सड़क‑नाली बेहाल
बांदा जनपद की बबेरू तहसील के ब्लॉक कमासिन स्थित ग्राम खटान से ग्रामीण भारत की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो विकास के सरकारी दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। गांव के दौरे के दौरान जेडीयू प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल के साथ प्रदेश सचिव जेडीयू महिला प्रकोष्ठ गरिमा सिंह पटेल, जेडीयू जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पिंकी प्रजापति और जेडीयू जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ रामभवन पटेल मौजूद रहे। मौके पर पाया गया कि गांव का जूनियर विद्यालय लंबे समय से जर्जर हालत में है। पहले केवल एक अध्यापक तैनात था, हाल ही में दूसरा अध्यापक आया है, लेकिन भवन की स्थिति इतनी खराब है कि जूनियर विद्यालय के बच्चे भी प्राथमिक विद्यालय में बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। यह वही स्कूल है जहां केवल गरीब किसान और मजदूर परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं, क्योंकि किसी अधिकारी या नेता का बच्चा इस सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ता। गांव की सड़कें इतनी खराब हैं कि चार पहिया वाहन मुश्किल से पहुंच पाते हैं, ई‑रिक्शा तक नहीं जा सकता और नालियां कचरे से भरी हुई हैं। शालिनी सिंह पटेल ने जिला अधिकारी से लेकर ब्लॉक स्तर तक के अधिकारियों और कर्मचारियों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि चलिए मेरे साथ, आंखों से काला चश्मा उतारिए, गाड़ी मेरी होगी, ड्राइवर मेरा होगा और डीजल‑पेट्रोल का खर्च भी मैं खुद उठाऊंगी, बस गांव‑गांव चलकर अपनी आंखों से देख लीजिए कि जनता किस तरह लाचार है और अपने बच्चों को शिक्षा तक नहीं दिला पा रही। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट में बैठकर मीटिंग लेने से विकास नहीं होता। शालिनी सिंह पटेल ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह सवाल पूछती हैं तो सवाल तीखे लगते हैं और जवाब देने के बजाय फर्जी मुकदमे लिखवाए जाते हैं, लेकिन सवाल पूछना बंद नहीं होगा। उन्होंने चुनौती दी कि जो अधिकारी फर्जी विकास की बड़ी‑बड़ी बातें करते हैं, वे एक दिन खुला इंटरव्यू दें, क्योंकि सच्चाई सामने आई तो सारे पोल खुद‑ब‑खुद खुल जाएंगे। यह रिपोर्ट देश के नीति‑निर्माताओं और प्रशासनिक व्यवस्था के सामने यह सवाल रखती है कि जब देश गांव से बनता है तो गांवों की यह हालत क्यों है और जिम्मेदारी आखिर कौन
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
श्रीकृष्ण भास्कर अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
अर्जुन रौतेला। आगरा के एसआरके मॉल के बगल में स्थित भावना टावर में अनअकैडमी सेंटर पर ज्ञान नॉकआउट क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
अर्जुन रौतेला। आगरा कॉलेज,
Leave a Comment: