छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, एंटी रोमियो स्क्वाड ने युवक को किया गिरफ्तार गोरखपुर। गोला क्षेत्र में पढ़ने जा रही एक छात्रा से सरेराह छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया। बता


छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, एंटी रोमियो स्क्वाड ने युवक को किया गिरफ्तार

गोरखपुर। गोला क्षेत्र में पढ़ने जा रही एक छात्रा से सरेराह छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया।

बताया जा रहा है कि शनिवार को वायरल हुआ यह वीडियो गोला नगर पंचायत क्षेत्र के परनई का है। वीडियो में एक युवक, पढ़ने जा रही दो छात्राओं में से एक का हाथ पकड़कर उसे जबरन कहीं ले जाने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है। अचानक हुई इस घटना से छात्रा घबरा गई और किसी तरह अपना हाथ छुड़ाकर वहां से भाग निकली।

वीडियो के वायरल होने के बाद रविवार को गोला एंटी रोमियो स्क्वाड ने युवक की पहचान कर कार्रवाई करते हुए शुभम पुत्र राजेश (उम्र 18 वर्ष), निवासी उनौली को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार की है, जबकि वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई की। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी गोला दरवेश कुमार ने बताया कि पीड़िता कोचिंग पढ़ने जा रही थी और वह पास के गांव की रहने वाली है।

वायरल वीडियो के आधार पर मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पीड़िता की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

संक्षिप्त सार

गोला क्षेत्र में छात्रा से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने पर एंटी रोमियो स्क्वाड ने 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। पीड़िता की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है, लेकिन पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई की है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।