सीतापुर में पति ने पत्नी की नाक काटीः आरोपी ने ससुराल में आकर किया घायल, अस्पताल में इलाज जारी
हंसराज वर्मा
फतेहपुर ब्यूरो: किशनपुर के ऐतिहासिक नागा बाबा क्रिकेट ग्राउंड पर केपीएल सीजन 7 का फाइनल मैच इतिहास रच गया। लखनऊ डीएसडी और कुलदीप इलेवन खागा के बीच खेला गया यह मुकाबला रोमांच, धमाकेदार बल्लेबाजी और जबरदस्त भीड़ के साथ पूरा हुआ।
किशनपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) सीजन 7 का धमाकेदार फाइनल: लखनऊ डीएसडी ने 94 रनों से जीता खिताब!
रविवार को जिले के किशनपुर के ऐतिहासिक नागा बाबा क्रिकेट ग्राउंड पर केपीएल सीजन 7 का फाइनल मैच इतिहास रच गया। लखनऊ डीएसडी और कुलदीप इलेवन खागा के बीच खेला गया यह मुकाबला रोमांच, धमाकेदार बल्लेबाजी और जबरदस्त भीड़ के साथ पूरा हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ डीएसडी ने निर्धारित 16 ओवरों में 4 विकेट पर 217 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
अमन यादव का तूफानी शतक – मैच की सबसे बड़ी धमक! अमन यादव ने सिर्फ 47 गेंदों में 128 रन ठोक डाले यह पारी देखकर दर्शक झूम उठे!
दूसरे छोर पर अरविंद ने भी कमाल दिखाया और 36 गेंदों में 62 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी में छक्कों-चौकों की बौछार ने पूरे मैदान को स्टेडियम जैसा माहौल दे दिया। कुलदीप इलेवन की गेंदबाजी में संगम (2 विकेट) और दानवीर सिंह (2 विकेट) ने अच्छी कोशिश की, लेकिन लखनऊ के बल्लेबाजों के सामने वे नाकाम रहे।
चेज में ढेर: कुलदीप इलेवन मात्र 123 पर ऑलआउट - लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुलदीप इलेवन खागा 14.3 ओवर में ही 123 रन पर सिमट गई। इस तरह लखनऊ डीएसडी ने 94 रनों से शानदार जीत हासिल की और सीजन 7 का खिताब अपने नाम किया!
मैन ऑफ द मैच: अमन यादव (128 रन, 47 गेंद)
मैन ऑफ द सीरीज: आजम
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने विजेता टीम और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उनका आगमन पूरे आयोजन को और यादगार बना गया।
रिपोर्ट:लव सिंह यादव, ब्यूरो चीफ़,फतेहपुर,अब तक न्याय
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
हंसराज वर्मा
फतेहपुर ब्यूरो: कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मुरादिपुर चौराहे एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार महिंद्रा स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रहे एक परिवार के 7 सदस्यों को कुचल दिया। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
फतेहपुर ब्यूरो:14 जनवरी 2026 की रात को असोथर थाना क्षेत्र के टीकर गांव के 50 वर्षीय किसान सुमेर सिंह की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में मृतक की पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Leave a Comment: