फतेहपुर ब्यूरो :पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश क्रम में पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अनूप कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र पाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन कार्यक्रम में साइबर क्राइम थाना द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से संबंधित बचाव हेतु।


*फतेहपुर पुलिस ने स्कूल में आयोजित की साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला*

बढ़ते साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश क्रम में पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अनूप कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र पाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी अपराध श्री प्रमोद कुमार शुक्ल के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 07.01.2025 को कोटेश्वर इंटर कॉलेज रमवा फतेहपुर में साइबर थाना फतेहपुर के उ0नि0 रणधीर सिंह, हे0का0 अखिलेश उपाध्याय व राधानगर थाना द्वारा जनजागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साइबर क्राइम थाना द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से संबंधित बचाव हेतु विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । इस अवसर पर उपरोक्त कॉलेज के प्रबंधक श्री कोटेश्वर शुक्ल, श्री D.K. Srivastava, dr. उमाशंकर तिवारी आदि व विद्यार्थी उपस्थित रहे।इसी क्रम में जनपद के अन्य थानों पर साइबर जागरूकता अभियान बृहद रूप से किया जा रहा है। 

कार्यशाला में मुख्य रूप से बैंकिंग फ्रॉड, क्यूआर कोड स्कैन ठगी, व्हाट्सएप हैकिंग, फर्जी ऐप्स, ऑनलाइन लोन स्कैम, हनी ट्रैपिंग, सेक्सटॉर्शन और न्यूड कॉल ब्लैकमेलिंग जैसे विषयों पर चर्चा की गई। विशेष रूप से सेक्सटॉर्शन के मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई। पुलिस ने बताया कि अपराधी फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं और फिर वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेल करते हैं।

छात्रों को सलाह दी गई कि:अजनबियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।

अनजान नंबर से वीडियो कॉल न उठाएं।

यदि कॉल उठानी पड़े तो कैमरे पर अंगूठा या कवर रखें।

किसी भी ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

रिपोर्ट: लव सिंह यादव, ब्यूरो चीफ़,फतेहपुर,अब तक न्याय 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।