सिधौली नेशनल हाईवे पर पुल के ऊपर व्यक्ति मिला संदिग्ध हालत में, मचा हड़कंप
रिपोर्टर विनोद कुमार
सिधौली, सीतापुर।
सिधौली नेशनल हाईवे पर स्थित ओवरब्रिज पर गुरुवार करीब 11:30 बजे एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ मिला, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लखनऊ से सीतापुर जाने वाली लेन पर पुल के ऊपर पड़े व्यक्ति को देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस व मीडिया को दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यक्ति की पहचान अर्जुन पुत्र स्वर्गीय रामपाल, निवासी ग्राम मेहदौली, ग्राम सभा बसही दी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति करीब एक घंटे से अधिक समय तक पुल पर पड़ा रहा, लेकिन पुलिस समय से मौके पर नहीं पहुंच सकी।
सूचना मिलने पर मीडिया प्रतिनिधि विनोद कुमार ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद कुछ समय पश्चात पुलिस मौके पर पहुंची। जब व्यक्ति को उठाया गया तो वह नशे की हालत में पाया गया और मौजूद लोगों को गाली-गलौज करने लगा।
व्यक्ति ने बताया कि वह एंबुलेंस चालक है और बस अड्डे पर सोया हुआ था। पुलिस के अनुसार वह अत्यधिक शराब के नशे में था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: