मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार को गोरखपुर दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पिपराइच–फोरलेन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और सड़क निर्माण की प्रगति की समीक्षा करेंगे।


 गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार को गोरखपुर दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पिपराइच–फोरलेन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और सड़क निर्माण की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही वे महानगर में दो रैन बसेरों का निरीक्षण कर जरूरतमंदों को कंबल वितरित करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी सुबह करीब दस बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। सबसे पहले वे रेटी चौक स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े दिवंगत समाजसेवी परमेश्वर प्रसाद के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। हाल ही में परमेश्वर प्रसाद का निधन हुआ था। मुख्यमंत्री शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाएंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे दर्शन-पूजन करेंगे। शाम करीब चार बजे मुख्यमंत्री निर्माणाधीन गोरखपुर–पिपराइच फोरलेन मार्ग का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी लेंगे।
दौरे के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर महानगर के राप्तीनगर और मोहद्दीपुर क्षेत्र में स्थित रैन बसेरों का निरीक्षण करेंगे तथा ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कंबल वितरित करेंगे। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।