हंसराज वर्मा


सीतापुर जनपद के थानगांव थाना क्षेत्र में रविवार रात चोरों ने एक बीसी सेंटर से करीब एक लाख रुपये नकद चुरा लिए। यह घटना राजपुर चौराहे से सीपतपुर रोड पर स्थित पाल मार्केट में हुई।

चोरों ने दुकान के पीछे छत के पास पहले से बने स्लैब के छेद को बड़ा किया। इसी रास्ते से वे दुकान के अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया।

घटनास्थल के पास रहने वाले लोगों ने आहट सुनकर देखा तो घने कोहरे में तीन लोगों को भागते हुए देखा। हालांकि, उनकी पहचान नहीं हो पाई।

दुकान संचालक सुरेंद्र कुमार पुत्र सुर्जलाल ने बताया कि दुकान में लगभग एक लाख रुपये नकद रखे थे, जिसे चोरों ने चुरा लिया। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने घटना की मौखिक सूचना दी, जिसके बाद दुकान खोलने पर चोरी का पता चला।

सुरेंद्र कुमार ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरबी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित की तहरीर पर थानगांव थानाध्यक्ष विमल गौतम ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।