फतेहपुर ब्यूरो:जिले में ट्रैक्टर चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना थरियांव पुलिस, इंटेलिजेंस विंग और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का सफलतापूर्वक अनावरण किया।


*फतेहपुर पुलिस की ट्रैक्टर चोरी गिरोह पर बड़ी स्ट्राइक: 5 शातिर गिरफ्तार, 2 ट्रैक्टर और ट्रॉली बरामद

लव सिंह यादव/अब तक न्याय 

 उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में ट्रैक्टर चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना थरियांव पुलिस, इंटेलिजेंस विंग और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का सफलतापूर्वक अनावरण किया। टीम ने 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 ट्रैक्टर, 1 ट्रॉली और 5 मोबाइल फोन बरामद किए।घटनाओं का विवरण दिसंबर 2025 का है। पहली घटना थाना खागा क्षेत्र में 22 दिसंबर को हुई, जहां एक ट्रैक्टर चोरी हो गया था। दूसरी घटना थाना थरियांव क्षेत्र में 29-30 दिसंबर की रात को हुई, जिसमें एक ट्रैक्टर और ट्रॉली गायब हो गए। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोर गिरोह एनएच-2 बाइपास पर सक्रिय है। इसके आधार पर टीम ने 5 जनवरी की सुबह छापेमारी की और आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आयु सिंह उर्फ अमित पुत्र शैलेश कुमार निवासी बरकतपुर थाना खागा जनपद फतेहपुर उम्र करीब 18 वर्ष,प्रदुम श्रीवास्तव पुत्र गुजेश निवासी गेंडूरी टीकर थाना असोथर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 23 वर्ष,विकास यादव पुत्र छेदीलाल यादव निवासी ग्राम अजनई भाना खागा जनपद फतेहपुर उम्र करीब 19 वर्ष,शिवम पंडा पुत्र ब्रजेन्द्र कुमार निवासी कमासिन थाना कमासिन जनपद बांदा, हाल पता लोधीगंज चौराहा थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर,गोविंद यादव पुत्र ननका निवासी घनसूलपुर थाना राधानगर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 23 वर्ष। के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था और चोरी के ट्रैक्टरों को औने-पौने दामों में बेचने या इंजन नंबर बदलकर अन्य जिलों में सप्लाई करने का काम करता था। आरोपी बिना नंबर प्लेट वाली कार का इस्तेमाल कर रात के समय चोरी को अंजाम देते थे। थरियांव थाना क्षेत्र के सराय सईद खां गांव से हाल ही में चोरी हुए एक नए महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली की घटना भी इसी गिरोह से जुड़ी बताई जा रही है। पिछले 5 दिनों में जिले में चोरी की 7 घटनाएं दर्ज हुईं, जो पुलिस गश्त की कमजोरी को उजागर करती हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।