फतेहपुर ब्यूरो:पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार सिंह के नेतृत्व में आज रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष तथा शाखा प्रभारियों ने भाग लिया।
*फतेहपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण पर की सख्ती: SP ने थाना प्रभारियों को दिए निर्देश*
पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार सिंह के नेतृत्व में आज रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष तथा शाखा प्रभारियों ने भाग लिया।एसपी श्री सिंह ने शासन के आदेशों के अनुपालन में अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ सशक्त कार्रवाई पर विशेष जोर दिया गया। अपराध नियंत्रण के लिए गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट तथा हिस्ट्रीशीट खोलने की प्रक्रिया तेज करने के आदेश जारी किए गए।वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापरक निस्तारण तथा समयबद्ध आरोप-पत्र दाखिल करने पर बल दिया गया। थाना प्रभारियों को अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई बढ़ाने तथा रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।गोष्ठी में थानावार टॉप-10 अपराधियों की सूची, जेल से रिहा हुए अपराधियों का सत्यापन तथा चोरी-नकबजनी के मामलों के शीघ्र अनावरण पर विस्तृत चर्चा हुई। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों, थाना समाधान दिवस तथा शिकायत प्रकोष्ठ के लंबित प्रार्थना-पत्रों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए कड़े निर्देश दिए गए।इसके अलावा अवैध खनन, ओवरलोडिंग तथा बिना दस्तावेज परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स को सक्रिय कार्रवाई करने को कहा गया। थानों में दाखिल लावारिस वाहनों के निस्तारण की प्रक्रिया को भी तेज करने के आदेश दिए गए।पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों से अपराध मुक्त फतेहपुर बनाने के लिए समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया। गोष्ठी में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: लव सिंह यादव, ब्यूरो चीफ़,फतेहपुर,अब तक न्याय
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: