फतेहपुर ब्यूरो :बकेवर थाना क्षेत्र के कंजरन डेरा बेंता गांव में छापेमारी कर टीम ने 150 लीटर अवैध कच्ची शराब, 12 शराब बनाने के उपकरण (भट्ठियां) बरामद किए। साथ ही मौके पर मौजूद करीब 15 क्विंटल लहन (शराब बनाने की सामग्री) को नष्ट कर दिया गया।छापेमारी के दौरान 8 आरोपी मौके से फरार हो गए।


फतेहपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 150 लीटर कच्ची शराब बरामद, 8 आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत फतेहपुर जिले में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। बकेवर थाना क्षेत्र के कंजरन डेरा बेंता गांव में छापेमारी कर टीम ने 150 लीटर अवैध कच्ची शराब, 12 शराब बनाने के उपकरण (भट्ठियां) बरामद किए। साथ ही मौके पर मौजूद करीब 15 क्विंटल लहन (शराब बनाने की सामग्री) को नष्ट कर दिया गया।छापेमारी के दौरान 8 आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) के तहत 4 मुकदमे दर्ज किए हैं और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। यह कार्रवाई एसपी फतेहपुर अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर की गई।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।