हंसराज वर्मा


सीतापुर, जनपद में तहसील महमूदाबाद के जवाहर पुरवा से हुल्ला दास मन्दिर तक का एक कि मी. खड़ंजा की स्थिति बहुत दयनीय है उसमें काफी गड्ढे हो गए और खड़ंजा ऊंचा नीचा व क्षतिग्रस्त हो गया है, उक्त खड़ंजे के बीच में एक पुरानी पुलिया है वह भी क्षतिग्रस्त है। यह मार्ग चलांकापुर- पहाडापुर से अकबापुर, जसमंडा और सरैया, ब्लॉक व तहसील महमूदाबाद जाने का मुख्य मार्ग है। हर दिन सैकड़ों लोग स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, मरीज, किसान इसी रास्ते से गुजरते हैं और रास्ता खराब होने के कारण लोगों के सामने परेशानियों के साथ साथ दुर्घटना का खतरा बना रहता है। आगे अकबापुर, जसमंडा व सरैया तक डामर और सरैया से महमूदाबाद तक चौड़ा हाईवे है। बस यही एक किमी हिस्सा रह गया है जो सालों से नहीं बन पाया। इस खड़ंजे की शिकायत विगत वर्षों कुछ लोगों द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर की गई थी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके बारे में कई बार विधायक को भी अवगत कराया जा चुका है विधायक ने तीन साल पहले ही सड़क बनवाने के लिए कहा था। लेकिन अभी तक नहीं बनी। हम सभी लोगों की मांग है कि एक किमी खड़ंजे को 2025-26 में किसी भी योजना PMG SY/ मनरेगा/MDR से स्वीकृत कराकर डामर रोड, और पुरानी पुलिया का नव निर्माण करवाया जाये।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।