लव सिंह यादव/अब तक न्याय


बिजली विभाग की घोर लापरवाही: हाई टेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

*लव सिंह यादव/अब तक न्याय*

जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर गांव में उस समय कोहराम मच गया जब एक महिला हाई टेंशन बिजली लाइन के टूटे हुए तार की चपेट में आ गई। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। यह हादसा जब मृतका धान कूटने के लिए अपने खेतों की ओर जा रही थी। ग्रामीणों और परिजनों का आरोप है कि यह दु:खद घटना पूरी तरह से विद्युत विभाग की लापरवाही का नतीजा है।मृतका की पहचान गांव निवासी नींबू लाल की पत्नी के रूप में हुई है। नींबू लाल ने बताया कि हाई टेंशन लाइन का तार कई दिनों से टूटा हुआ था और यह खेतों के रास्ते में लटक रहा था। उन्होंने कई बार विद्युत विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को फोन करके इसकी शिकायत की थी, लेकिन न तो किसी ने फोन उठाया और न ही तार को ठीक कराने की कोई पहल की गई। "हमने बार-बार चेतावनी दी थी कि यह तार किसी की जान ले लेगा, लेकिन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए।  ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बिजली लाइनों का रखरखाव बेहद खराब है और ऐसे टूटे तारों की वजह से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।सूचना पर किशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष सत्यदेव गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। परिजनों द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।यह घटना एक बार फिर उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग के रखरखाव की कमी को उजागर करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि पुरानी और जर्जर बिजली लाइनों की नियमित जांच और मरम्मत न होने से ऐसे हादसे बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि दोषी विभागीय कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हो और मृतका के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।