रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय महमूदाबाद सीतापुर


जनपद सीतापुर के विकास खंड पहला क्षेत्र स्थित किसान इंटर कॉलेज में शुक्रवार को सहयोग छात्र शिक्षा समिति एवं आल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महमूदाबाद क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ा दी।

समारोह का मुख्य आकर्षण रहा सहयोग छात्र शिक्षा समिति द्वारा प्रदेश स्तर पर शिक्षा सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों का सम्मान। संस्था के प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी मनोज पासवान एवं कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य सम्मानित लोगों को फूलों का गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। मंच पर सम्मान समारोह के दौरान हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से कई बार गूंज उठा।

अपने संबोधन में प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि समिति बीते पाँच वर्षों से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की शिक्षा में सहयोग का मजबूत आधार बनी हुई है। उन्होंने कहा, “हमारा संकल्प है कि प्रदेश में कोई भी बच्चा आर्थिक, सामाजिक या पारिवारिक बाधाओं के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। समिति जमीनी स्तर पर जाकर योग्य और जरूरतमंद विद्यार्थियों तक सहायता पहुंचा रही है, यही हमारे प्रयासों की सबसे बड़ी सफलता है।”

समारोह में किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, वरिष्ठ शिक्षक विनय कुमार सिंह, पत्रकार जितेंद्र वर्मा, तेजभान सिंह यादव, ए.के. विश्वकर्मा, सुरेंद्र वर्मा, मनोज पासवान, पंकज यादव, राम गोपाल शर्मा, अर्पित शुक्ला व मंजीत यादव सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएँ एवं शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। सभी अतिथियों एवं वक्ताओं ने सहयोग छात्र शिक्षा समिति द्वारा शिक्षा-सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए इसे युवाओं और समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भी अपनी प्रतिभा और उत्साह से वातावरण को जीवंत बनाए रखा। आयोजन का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें समिति ने भविष्य में अधिक छात्रों तक सहायता पहुंचाने के संकल्प को दोहराया।

क्षेत्र में शिक्षा के उन्नयन की दिशा में सहयोग छात्र शिक्षा समिति की यह पहल एक मजबूत उदाहरण बनकर उभर रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।