भूरी सिंह आगरा। जनपद आगरा के ब्रिज विहार


कमला नगर क्षेत्र स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में आज विधि-विधानपूर्वक शिवलिंग की स्थापना की गई। वैदिक मंत्रोच्चारण, अभिषेक और हवन के साथ संपन्न इस पावन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के महंत पंडित राजेंद्र प्रसाद शुक्ला द्वारा प्रातः कालीन मंगलाचार से हुई, जिसके बाद महंत द्वारा महामृत्युंजय मंत्र और रुद्राष्टाध्यायी के साथ शिवलिंग का अभिषेक संपन्न कराया गया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिसमें भक्तों ने बड़ी श्रद्धा से हिस्सा लिया।

बृज विहार गोपी मंडल की अध्यक्ष परवेश बत्रा ने बताया कि शिवलिंग स्थापना का उद्देश्य मंदिर परिसर में शिव-शक्ति और राधा-कृष्ण की संयुक्त कृपा का विस्तार करना है। आने वाले दिनों में प्रतिदिन विशेष पूजा और साप्ताहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने नई स्थापना के लिए प्रसन्नता व्यक्त की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।