संवादाता - मंडल ब्यूरो चीफ राजीव कुमार सिकरवार


संवादाता - मंडल ब्यूरो चीफ राजीव कुमार सिकरवार 
आगरा उत्तर प्रदेश

इरादतनगर पुलिस और ईमानदार ऑटो चालक बने हीरो — महिला का ₹16,000 व गहनों से भरा पर्स सुरक्षित लौटाया*

आगरा। इरादतनगर में सोमवार शाम पुलिस और एक ईमानदार ऑटो चालक ने इंसानियत और फुर्ती की मिसाल कायम की। लुहेटा मोड़ पर महिला का पर्स मिला, जिसमें ₹16,000 नकद, सोने-चांदी के आभूषण और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। ऑटो चालक ने तुरंत पर्स थाना में जमा करा दिया।

थाना इरादतनगर की टीम—HM क्राइम धीरज सिंह चाहर और SI सौरभ राठी— सीसीटीवी फुटेज और सुरागों से महिला की पहचान कर ली। रात 9 बजे महिला और उसके पति को बुलाकर पर्स सुरक्षित सुपुर्द किया गया।

महिला ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और चालक की ईमानदारी की खुले दिल से सराहना की। यह घटना दिखाती है कि आज भी ईमानदारी, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी ही असली हीरो हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।