एसपी ने सुनी जनता की फरियादे।
रिपोर्ट-दीपसिंह
संवाददाता - मंडल ब्यूरो चीफ राजीव कुमार सिकरवार आगरा उत्तर प्रदेश
आगरा.02.12.2025.आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 61.54 प्रतिशत गणना पत्र डिजिटाइज का कार्य संपन्न हो गया है।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि बीएलओ व सुपरवाइजर द्वारा घर - घर, डोर टू डोर द्वारा गणना पत्र संकलन हेतु सतत संपर्क किया जा रहा है,किसी भी कारणवश मतदाता का बीएलओ, सुपरवाइजर से संपर्क नहीं हो पा रहा तो ऐसे सभी मतदाताओं को सहूलियत, सुविधा हेतु उनके गणना पत्र जमा/संकलन कराए जाने के लिए,नगर निगम तथा कलेक्ट्रेट में मतदाता हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है जहां मतदाता विशेष स्थिति में अपने गणना पत्र भर कर जमा भी कर सकते हैं।
सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बीएलओ व सुपरवाइजर आदि की विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 में किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा बताया कि बीएलओ घर घर जाकर संपर्क कर रहे हैं।
जिलाधिकारी ने बैठक में बताया कि बूथों पर विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा नामित बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) का सक्रिय सहयोग नहीं मिल रहा है, जिलाधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों से अनुरोध किया कि सभी बीएलए, सुपरवाइजर व बीएलओ के साथ समन्वय कर गणना पत्र संकलन में सक्रिय सहयोग करें जिससे कि जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(एसआईआर)-2026 कार्य को पूर्ण किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बीएलओ व सुपरवाइजर प्रत्येक बूथ की कुल शिफ्टेड /स्थाई रूप से स्थानांतरित मतदाता,मृतक, डुप्लीकेट, विभिन्न कारणों से अप्राप्त, अनुपस्थित मतदाताओं की सूची तैयार कर सभी राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट के साथ समन्वय बैठक कर जानकारी देंगे, जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बीएलए, ऐसे मतदाताओं की पहचान कर गणना पत्र सत्यापन में सहयोग करने, पुनरीक्षण कार्य की महत्ता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के उद्देश्य से सभी दलों के बूथ लेवल एजेंट के साथ समन्वय कर कार्य करेंगे।
बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर श्री यमुनाधर चौहान,भाजपा से महानगर उपाध्यक्ष श्री महेश शर्मा, सहदेव शर्मा, समाजवादी पार्टी से चौधरी वाजिद निसार, मो. शरीक पार्षद, बहुजन समाज पार्टी के संदीप मुखरैया सहित सभी दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
शालिनी सिंह पटेल ने बुंदेलखंड में जल योजनाओं की अनियमितताओं पर केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, एल एंड टी सहित सभी एजेंसियों की जांच की मांग
रिपोर्ट-दीप सिंह
Leave a Comment: