जनपद आगरा के खंदौली क्षेत्र के नंदलालपुर, जलेसर मार्ग में स्थित आगरा इंटरनेशनल स्कूल में आज वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बाल दिवस का विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा वंदे मातरम् के सामूहिक गान से हुई, जिसके बाद विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग मे


आगरा इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस की थीम रही वंदे मातरम् की 150 वर्ष पूर्ण

अर्जुन रौतेला। जनपद आगरा के खंदौली क्षेत्र के नंदलालपुर, जलेसर मार्ग में स्थित आगरा इंटरनेशनल स्कूल में आज वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बाल दिवस का विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा वंदे मातरम् के सामूहिक गान से हुई, जिसके बाद विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, वंदे मातरम् पर आधारित नाट्य और भाषण प्रस्तुत किए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या कनिका माथुर ने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को राष्ट्र की उन्नति में उनकी भूमिका के बारे में प्रेरित किया।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस बार बाल दिवस को वंदे मातरम् की 150 वर्ष पूर्ण होने के साथ जोड़कर मनाने का उद्देश्य छात्रों में देशभक्ति, संस्कृति और मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।