जनपद आगरा के नंदलालपुर, हाथरस रोड पर स्थित के. एस. पब्लिक इंटर कॉलेज में बाल दिवस बड़े उत्साह और रचनात्मक गतिविधियों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने विविध व्यापारिक गतिविधियों (Business Activities) में भाग लेते हुए न केवल मनोरंजन किया, बल्कि व्यापार, प्रबंधन और ज
अर्जुन रौतेला। जनपद आगरा के नंदलालपुर, हाथरस रोड पर स्थित के. एस. पब्लिक इंटर कॉलेज में बाल दिवस बड़े उत्साह और रचनात्मक गतिविधियों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने विविध व्यापारिक गतिविधियों (Business Activities) में भाग लेते हुए न केवल मनोरंजन किया, बल्कि व्यापार, प्रबंधन और जिम्मेदारी की महत्वपूर्ण सीख भी प्राप्त की।
कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न स्टॉल लगाए, जिनमें खाद्य सामग्री, हस्तनिर्मित वस्तुएँ, खेल, कला और रचनात्मक उत्पाद शामिल थे। बच्चों ने खुद ही खरीद–फरोख्त, मूल्य निर्धारण, ग्राहक सेवा और टीमवर्क जैसी प्रक्रियाओं को निभाया। इससे उनमें उद्यमिता (Entrepreneurship) और व्यवहारिक ज्ञान को बढ़ावा मिला।
विद्यालय की प्रधानाचार्या हेमलता शर्मा ने बताया कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें जीवन कौशल सीखने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक बाल दिवस का आनंद लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्रबंधक सत्य प्रकाश बघेल उर्फ संजय सर ने फीता काटते हुए देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन करते हुए प्रियांशी बंसल से मेले में आए हुए अभिवावकों का विद्यालय परिवार की ओर से धन्यवाद प्रेषित किया और उनसे अपेक्षा जाहिर करते हुए कहा कि आप लोग आगे भी इसी प्रकार विद्यालय के कार्यक्रमों में बढ़चढकर हिस्सा लेते रहें, जिससे बच्चों को प्रोत्साहन मिलेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मानवेंद्र सिंह, शिव सिंह, सरिता बघेल, निशा तोमर, जया बघेल, प्रवीन कुमार आदि अध्यापक एवं अध्यापिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: