अर्जुन रौतेला। जनपद आगरा के फाउंड्री नगर में स्थित विद्यारानी इंटर कॉलेज में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि स्थानीय समाजसेवी डॉ. एमएस बघेल एवं निदेशक प्रदीप शर्मा द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।
खेलकूद प्रतियोगिताओं में दौड़, कबड्डी, रस्साकशी, बैडमिंटन और कुर्सी दौड़ जैसी गतिविधियाँ शामिल थीं। बच्चों ने अपने प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा एवं वरिष्ठ लिपिक मानवेंद्र सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि खेलकूद छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।
बाल दिवस का मुख्य आकषर्ण छात्राओं को प्रेरित करने पहुंचीं थाना एत्माद्दौला एंटी रोमियो प्रभारी महिला उपनिरीक्षक रजनी, रूबी, अमित विमल एवं कॉन्स्टेबल आरती, शुभम पंवार द्वारा विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों को आपातकाल में प्रयोग किए जाने वाले नंबरों जैसे महिला अथवा बालिका हेतु 1090, डायल 112 की जानकारी देते हुए अंत में कहा कि— मिशन शक्ति सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि “नारी सम्मान व सुरक्षा” का संकल्प है।
आइए, हम सब मिलकर ऐसा वातावरण बनाएँ जहाँ हर बेटी निर्भय होकर आगे बढ़ सके और अपने सपनों को पूरा कर सके।
कार्यक्रम में शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ तथा अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरा वातावरण उत्साह, खुशी और ऊर्जा से भर उठा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में चरण सिंह, शिवम शर्मा, दीपा कश्यप आदि का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का संचालन संजू गोला एवं स्वाति जैन ने मनोहारी ढंग से किया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: