डीएम ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, समर्थ पोर्टल पर सुझाव देने का किया आह्वान


 जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को आरोग्य, समृद्धि, यश और वैभव के पर्व दीपावली सहित सभी आगामी त्योहारों की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपील की कि सभी नागरिक इन त्योहारों को उल्लास, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि  प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में  मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा “समर्थ पोर्टल” पर नागरिकों से सकारात्मक एवं रचनात्मक सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं, ताकि विकास योजनाओं को जनभागीदारी के साथ और प्रभावी बनाया जा सके।

डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों से आह्वान किया कि दीपावली के पावन अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि समर्थ पोर्टल पर अपने गुणवत्तापूर्ण सुझाव देकर जौनपुर को प्रदेश में शीर्ष स्थान पर पहुंचाने में योगदान दें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।