मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने के निंदनीय प्रयास के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया को भेज ज्ञापन
पीलीभीत
आम आदमी पार्टी पीलीभीत के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में हाल ही में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) पर जूता फेंकने के निंदनीय प्रयास और संवैधानिक पद के अपमान के संबंध में अविलंब एवं कठोर कार्रवाई की मांग ।
जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि, भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) पर जूता फेंकने के शर्मनाक और निंदनीय प्रयास की घटना पर कार्यवाही की मांग की । यह कृत्य न केवल देश के सर्वोच्च न्यायिक पद का घोर अपमान है, बल्कि यह भारत के संविधान, न्यायपालिका की स्वतंत्रता और बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा स्थापित संवैधानिक मूल्यों पर सीधा हमला है।
जिला महासचिव एड. संजय कुमार ने कहा यह घटना एक सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा है, जिसके पीछे समाज में घृणा और विभाजन फैलाने वाली भाजपा BJP सरकार और उसकी मातृ संस्था RSS काम कर रही हैं। मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने का प्रयास करने वाले व्यक्ति ने खुलेआम टेलीविजन पर अपने कृत्य पर गर्व व्यक्त किया, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और कानून के शासन का खुला उल्लंघन है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर CJI के खिलाफ अत्यंत अपमानजनक और घृणित सामग्री (जैसे कि गले में हांडी बांधने के पुराने,अपमानजनक चलन की याद दिलाने वाले वीडियो) फैलाई गई, जो स्पष्ट रूप से दलितों और पिछड़ों के सम्मान को ठेस पहुंचाने के इरादे से की गई।
जिलाध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ विनोद भारती ने कहा यह देश के सर्वोच्च न्यायिक पद पर बैठे एक दलित के बेटे का जानबूझकर किया गया अपमान है, जिसे भाजपा (BJP) और उसके संरक्षण प्राप्त अराजक तत्वों द्वारा किया जा रहा है।
जब सोशल मीडिया पर CJI के बारे में अमर्यादित टिप्पणी करने वाला अजीत भारती सार्वजनिक रूप से सरकार भी हमारी, सिस्टम भी हमारा जैसे बयान देता है और इसके बाद उसे थाने से छुड़ाकर भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता अपने साथ ले गया जिससे यह स्पष्ट होता है कि इस नफरती कार्रवाई को मोदी सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है। भाजपा सरकार की यह निष्क्रियता दर्शाती है कि वह जानबूझकर देश में जातिगत भेदभाव और संवैधानिक पदों के अपमान को बढ़ावा दे रही है।
आम आदमी पार्टी ज्ञापन के माध्यम से महामहिम से मांग करती है कि आप संविधान की संरक्षक के रूप में तत्काल हस्तक्षेप करें और केंद्र सरकार को निम्नलिखित कार्रवाई करने का निर्देश दें:
तत्काल गिरफ्तारी और न्यायिक कार्रवाई: मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने का प्रयास करने वाले शख्स को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी और न्यायिक कार्रवाई की जाए।
घृणित ट्रोल आर्मी पर कार्रवाई: मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक वीडियो और टिप्पणियां करने वाले सभी व्यक्तियों और ट्विटर हैंडल्स की पहचान कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाएं।
न्यायपालिका की स्वतंत्रता की रक्षा:
देश की न्यायपालिका और संवैधानिक पदों की गरिमा की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह के निंदनीय कृत्य दोहराए न जा सकें।
माननीय महोदया, यह देश के दलितों, पिछड़ों, संविधान और न्यायपालिका के सम्मान का मामला है। हम आशा करते हैं कि आप इस गंभीर मुद्दे की संवेदनशीलता को समझते हुए, संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा हेतु अविलंब कठोर कदम उठाएंगी।
कार्यक्रम में जिला महासचिव एड. संजय कुमार , जिलाध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ/पूर्व प्रत्याशी पूरनपुर विधानसभा विनोद कुमार भारती , जिलाध्यक्ष sc/st राम सिंह सोनकर , अध्यक्ष सदर विधानसभा एड. ओपी शास्त्री , चिरौंजी लाल , प्रेमनारायण कश्यप ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: