अलीगढ़ होम्योपैथिक एसोसिएशन ने नोयडा में किया डब्ल्यूएसआई कम्पनी का भ्रमण*


*अलीगढ़ होम्योपैथिक एसोसिएशन ने नोयडा में किया डब्ल्यूएसआई कम्पनी का भ्रमण*

*अलीगढ़*।अलीगढ़ होम्योपैथिक एसोसिएशन ने पहली बार लगभग दो दर्जन सदस्यों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलता पूर्वक नोएडा स्थित विलमार स्वा वे इंडिया जर्मनी की होम्योपैथिक कम्पनी का अवलोकन किया।कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाते हुए डॉ.मुकेश अग्रवाल ने कहा कि सभी के सहयोगी बनने से पूरा टूर निर्बाध रूप से सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और इसमें योगेन्द्र सक्सेना का सहयोगी योगदान रहा।उन्होंने इस अवसर कहा कि सभी सदस्यों का पूरा सहयोग व स्नेह मिला जिसके लिए वह तहेदिल से शुक्र गुज़ार हैं।डॉ.एस.के.गौड़ ने कहा कि टूर ज्ञानवर्धक रहा क्योंकि सभी ने पहली बार दवाएं बनते व पैक होते देखीं जबकि इस कदम से एमआर व चिकित्सकों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी जिससे कपंनी को शौहरत व लाभ मिलेगा।डॉ.रविन्द्र सारस्वत ने भी टूर को काफी ज्ञानवर्धक बताया।डॉ.मनीष जैन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।वहीं जीएम डॉ.कमलपांडे ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त कर हार्दिक स्वागत कर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कम्पनी द्वारा नए प्रोडक्ट के बारे में जानकारियां हेतु सीएमई होते रहना चाहिए।डॉ.आर वलवान ने अनेक दवाओं की जानकारियाँ दीं।समाप्ति से पूर्व संस्था ने जी एम,योगेन्द्र सक्सेना, नीरज अरोरा को शॉल ओढ़ा कर और ट्रॉफी भेंट करके शुभकामनाएं दीं।इस दौरान डॉ.डी.के.वर्मा,डॉ.मान्य अग्रवाल, डॉ.भूमिका,.डॉ.रजत सक्सैना,डॉ.योगेश गुप्ता,डॉ.पूर्वा तिवारी,डॉ.डी.के.सिंह,डॉ. ज़ाहिद कमर,डॉ.पी.के.दास गुप्ता,डॉ. विनीत गौड़,डॉ.हेमन्त गुप्ता,डॉ.जे.पी.सिंह, डॉ.प्रदीप रावल,डॉ.अशोक वशिष्ठ,डॉ. सुनील गुप्ता,डॉ.ब्रजेश मोहन,डॉ.ज़ाहिद कमर और डॉ प्रदीप माहेश्वरी आदि सहयोगी बने।
*रिपोर्ट प्रदीप पण्डित*✍️
*फोटो विकास शिमला*????

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।