श्री अग्रवाल परिषद ने किया करवा चौथ महोत्सव का आयोजन*


 

*श्री अग्रवाल परिषद ने किया करवा चौथ महोत्सव का आयोजन*

*अलीगढ़*।श्री अग्रवाल परिषद द्वारा आगरा रोड स्थित एक निजी पैलेस में करवा चौथ महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक पवन मोरनी,अध्यक्ष नवीन नारायण,महामंत्री गौरव गोपाल एवं कोषाध्यक्ष अवधेश जिंदल ने महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ती पर माल्यार्पण करके एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया।इस दौरान कार्यक्रम में सभी महिला हाथों में मेहंदी लगाकर एवं सोलह श्रृंगार करके लाल परिधानों में शामिल हुई।वहीं इस अवसर पर अंजना बंसल और अंजू मोरनी ने कार्यक्रम का संचालन किया साथ ही 
श्वेता अग्रवाल,अंजू मोरनी ने और अंजना बंसल ने गीत सुनाए।कार्यक्रम में करवा सजाओ,पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता भी रखी गई और सभी महिलाओं ने फिल्मी गीतों पर नृत्य किया।इस अवसर पर महिलाओं की प्रतियोगिता जैसे मेंहदी,करवा चौथ क्वीन का चुनाव, हाऊजी,तंबोला आदि का आयोजन किया गया जबकि प्रतियोगिता में विजयी महिलाओं को कार्यक्रम संयोजक मनीष रचना गोयल,अमित गीतिका अग्रवाल, कुश रिद्धिमा अग्रवाल एवं अंकित नेहा गर्ग ने पुरस्कार वितरित किए और समय पर आने वाले सदस्यों को समयबद्धता पुरस्कार पवन गर्ग मोरनी एवं नवीन नारायण ने वितरित किए।इस अवसर पर सत्येंद्र गर्ग,आशीष गोयल,सीमा गर्ग, मनोज सिंडिकेट,दीपक जिंदल,अर्चना जिंदल,राधा अग्रवाल,अंजू अग्रवाल, गीतिका,रेखा,रश्मि,रचना गर्ग,युक्ति भावना,संगीता,संदीप अग्रवाल,संदीप सिक्स संस,शोभित, कपिल शोभा आदि उपस्थित रहे।
*रिपोर्ट प्रदीप पण्डित*✍️
*फोटो विकास शिमला*????

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।